फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेई टीकाकरण: लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 42 हजार बच्चे प्रतिरक्षित

जेई टीकाकरण: लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 42 हजार बच्चे प्रतिरक्षित

Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जेई टीकाकरण: लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 42 हजार बच्चे प्रतिरक्षित
अब तक 42 हजार बच्चे प्रतिरक्षित
विज्ञापन

24 घंटे में 14 हजार बच्चों को प्रतिरक्षण का लक्ष्य
रंग लाई स्वास्थ्य कर्मियों की पहल, लगाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। इंसेफेलाइटिस की जंग में शासन की पहल और तेज हो गई है। 25 फरवरी से आठ मार्च तक टीकाकरण के लिए तय 56 हजार लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य महकमा कमर कसकर मैदान में उतर गया है। बृहस्पतिवार तक स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा 42 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाना है। हालांकि, अभी 24 घंटे बाकी हैं और 14 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाना शेष है। विभागीय अधिकारी दावा करते हैं कि लक्ष्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद भी नियमित टीकाकरण का क्रम जारी रखा जाएगा। ताकि शासन की मंशा पूरी हो सके।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानी इंसेफेलाइटिस का कहर हर साल तमाम बच्चों की मौत और दिव्यांगता का कारण बनता है। कहर बरपा रही इस नवकी बीमारी से लड़ने के लिए सरकार के तमाम प्रयास बेकार साबित हो रहे थे। इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मौसम के पहले ही टीकाकरण करा कर बच्चों की सुरक्षा को मुकाम देने की पहल की। इस क्रम में दस्तक-तीन आयोजित किया गया। आशा और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जेई व एईएस को लेकर जागरूक किए। 25 फरवरी से आठ मार्च तक टीकाकरण अभियान चलाने का लक्ष्य तय हुआ। इसके क्रम में जिले में 56 हजार बच्चों को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करने के निर्देश शासन ने दिए। शासन के निर्देश पर जिले को 60 हजार वायल वैक्सीन केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया। 25 फरवरी से चले अभियान में परशुरामपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 3790 बच्चों का टीकाकरण कर प्रतिरक्षित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 42 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। अभी 24 घंटे का समय है। टीम लगातार फील्ड में अपना काम कर रही है। तय लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत होगा।
विज्ञापन


तंबाकू प्रयोग पर कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को चिकित्सकों, पैरा मेडिकल कर्मी, एएनएम की कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रशिक्षकों ने तंबाकू प्रयोग पर कानूनी प्रावधानों के टिप्स दिए गए। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रावधानों के कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एलो लाइन प्रचार के माध्यम से कार्यालयों को तंबाकू मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में अपर सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने तंबाकू से होने वाली हानियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि तंबाकू तमाम रोगों की जड़ है। इससे जहां कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है तो वहीं, सांस संबंधी बीमारियां भी जड़ जमाती हैं। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सर्वेश कुमार, प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने अपनी बात रखी। जिला सलाहकार डॉ. कुमार ने तंबाकू के लिए बनाए गए कानून को विस्तार से समझाया। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ध्रूमपान प्रतिबंधित है। यही नहीं स्कूल, शिक्षण संस्थान व चिकित्सालय के 100 गज के भीतर किसी भी तंबाकू उत्पाद की बिक्री प्रतिबंधित है। इस मौके पर जिला एनसीडी प्रकोष्ठ के वित्तीय सलाहकार आनंद गौरव शुक्ल के अलावा तमाम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed