{"_id":"59d7c24b4f1c1b6d548b5eb1","slug":"121507312203-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ठेका कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ठेका कर्मियों का धरना
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बीएसएनएल में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने शुक्रवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आयोजित धरना में वक्ताओं ने अफसरों पर तमाम आरोप मढ़े। बाद में दूर संचार जिला प्रबंधक को आंदोलनकारियों ने ज्ञापन दिया।
जिला सचिव संतोष कुमार की अगुवाई में सुबह दस बजे बीएसएनएल परिसर में ठेका श्रमिक धरना पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने बकाया मजदूरी का भुगतान करने सहित श्रमिकों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने ठेका श्रमिकों के बकाया चार माह की मजदूरी का भुगतान नियमों के तहत कराने, भारत सरकार द्वारा प्रसारित श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी लागू करने, श्रमिकों को बीएसएनएल द्वारा पहचान पत्र उपलब्ध कराने, ठेका मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि लागू कराने, ठेका श्रमिकों की छंटनी रोकने तथा निकाले गए श्रमिकों कोको वापस कार्य पर रखे जाने, श्रमिकों के स्थल पर उपस्थित रजिस्टर रखे जाने तथा नियोक्ता द्वारा उसे प्रमाणित करने की मांग उठाई। इस मौके पर उमेश प्रताप सिंह, राम उदार, मो. असाद, राजेश कुमार, अजय पांडेय, धनंजय मिश्र, बबलू कुमार, रुद्रनाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।