{"_id":"596fab7d4f1c1b7a638b478f","slug":"121500490621-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव और आयुक्त की परीक्षा में पास हुए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव और आयुक्त की परीक्षा में पास हुए अधिकारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में जिला टॉप टेन में
प्रमुख सचिव और आयुक्त की परीक्षा में पास हुए अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों का हाल बुधवार को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव एवं ग्राम्य विकास आयुक्त पारथी सेन शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जाना। जिले की जो प्रगति बताई गई, उसमें जिले के अधिकारियों को पास घोषित किया। प्रगति में जिले का स्थान टॉप टेन में रहा।
वीसी में बीडीओ के मौजूद रहने पर प्रमुख सचिव और आयुक्त ने आपत्ति जताई और कहा कि भविष्य में कोई भी बीडीओ मौजूद रहेंगे। सीडीओ को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी बीडीओ ब्लॉक मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और रात्रि विश्राम ब्लॉक मुख्यालय में रहकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। 31 जुलाई तक हर हाल में वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रथम किस्त की स्वीकृति और लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाए। इसी के साथ वर्ष 2017-18 में इस योजना के प्रथम किस्त का हस्तानांतरण और स्वीकृति 31 जुलाई तक करने का कहा गया। इंदिरा आवास योजना के अपूर्ण आवासों को भी 31 जुलाई तक पूर्ण कर लेने को कहा गया। कहा गया कि किसी भी हालत में ग्रामों में जलभराव की स्थित उत्पन्न न होने पाए। मनरेगा से गड्ढे को भरने को कहा गया। सचिवों के रोस्टर और मिशन अन्त्योदय में ग्राम पंचायतों का चयन 31 जुलाई तक करने के निर्देश दिए गए।
प्रधान, सेक्रेटरी से होगी 4.11 लाख की वसूली
ऑडिट ने पकड़ी चार लाख 11 हजार 755 रुपये की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत गंधरिया बुजुर्ग में ऑडिट टीम ने चार लाख 11 हजार 755 रुपये का गोलमाल करने का मामला पकड़ा। प्रधान और सेक्रेटरी से बराबर धनराशि की वसूली के लिए डीपीआरओं को लिखा गया है। इस पर डीपीआरओ गोपाल ओझा प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें ने ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत गंधरिया बुजुर्ग में वर्ष 2015-16 कराए गए सरकारी कार्यों का ऑडिट किया। ऑडिट में चार लाख 11 हजार 755 रुपये के धन का दुरुपयोग पकड़ा गया। इसके लिए ऑडिट टीम ने प्रधान गनपत और ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश पांडेय को बराबर का दोषी माना और डीपीआरओ ने इन दोनों से बराबर की धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए लिखा। इस पर डीपीआरओ ने दोनों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि इसकी आख्या दें। अन्यथा की दशा में वसूली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।