फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   120 liters of illicit liquor seized; 220 quintals of wash destroyed.

Basti News: 120 लीटर कच्ची शराब बरामद नष्ट कराई 220 क्विंटल लहन

Fri, 03 Jul 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
120 liters of illicit liquor seized; 220 quintals of wash destroyed.
सीतारामपुर माझा में छापेमारी कके दौरान मौजूद छावनी पुलिस। स्रोत- पुलिस
बस्ती। छावनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के सीतारामपुर माझा में कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस की धमक होते ही धधकती भट्ठियां छोड़ धंधेबाज भाग खड़े हुए। मौके से 120 लीटर कच्ची शराब और 220 क्विंटल लहन बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के अड्डे पर छापा मारा गया। मौके से पुलिस को छह पीले रंग के प्लाॅस्टिक के 20-20 लीटर के डिब्बे में 120 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, काले रंग की पाॅलिथीन में एक किलो नौसादर, पॉलिथीन में पांच किलो यूरिया समेत कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 5 अदद दो- दो सौ लीटर के टीन के ड्रम, दो स्टील की प्लेट, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मारकंडेय निवासी छतौना थाना छावनी और 10 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मौके से बरामद 220 क्विंटल लहन को सरयू नदी के किनारे कल्याणपुर मांझा क्षेत्र में नष्ट कराया और भट्ठियां भी तोड़ दी गई हैं। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed