फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 infected found in 24 hours in the district

जिले में 24 घंटे में मिले 12 संक्रमित

Sun, 07 Aug 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 infected found in 24 hours in the district
जिले में 24 घंटे में मिले 12 संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। गिने चुने स्थलों पर लिए जा रहे 713 नमूनों की रिपोर्ट रविवार को मेडिकल कॉलेज ने भेजी, जिसमें लोग 12 सक्रमित पाए गए हैं। 24 घंटे में दूसरी बार 12 मरीज सक्रमित मिले हैं। जबकि कोई भी संक्रमित ठीक नहीं हुआ है। इस प्रकार जिले में अब कुल संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। जिले से 482 नमूने जांच के लिए भेज गए हैं।

सीएमओ डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न स्थानों से कोरोना जांच के लिए 482 सैंपल लिए गए हैं। जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के लिए लोगों को हिदायत दी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सतर्कता बरतें। कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। खतरा बढ़ने पर ही उन्हें भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। सभी सेंटरों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए खुद ही पहल करनी होगी। चिकित्सकों की टीम संक्रमितों पर लगातार नजर रखती है। उन्हें दवा आदि आइसोलेश में ही दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed