फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग

घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग

Sun, 10 Feb 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग
घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली, परेशान रहे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हों, लेकिन जिले में हालात बदतर हैं। यहां हल्की बरसात व लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित हो जाती है।

शुक्रवार को देर रात ओलावृष्टि के चलते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजरना पड़ा। बिजली कट जाने से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी अधिक परेशान दिखे। बिजली शनिवार को सुबह आई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर चली गई। शहर में रहने वाले पंकज शर्मा का कहना है कि बिजली कब रहती और और कब कट जाती है, इसका कोई ठिकाना नहीं। नंदिनी ने कहा बिजली न होने की वजह से घर का काम काज प्रभावित हो जाता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही इंटरमीडिएट की छात्रा शबा खातून, स्वाती सिंह ने कहा कि पूरी रात बिजली नहीं आई। ऐसे में लालटेन के सहारे पढ़ाई करनी पड़ी। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार का कहना था कि शहर के कई इलाकों में बिजली संबंधी कार्य चल रहे हैं। गिदही उपकेंद्र से कुछ तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। लोगों को जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed