{"_id":"5bfd7a79bdec224171674d05","slug":"11543338617-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र की निगरानी सीसीटीवी व वायस रिकार्डर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र की निगरानी सीसीटीवी व वायस रिकार्डर से
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2019 परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए इस बार शासन ने सख्त तेवर अपना लिया है। गत वर्ष परीक्षा केंद्रों पर केवल सीसीटीवी से नजर रखी जाती थी, लेकिन इस बार सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर भी केंद्रों पर लगाए जाएंगे, जिससे परीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। शिकायत मिली थी कि कुुछ परीक्षा केेंद्रों पर इमला बोलकर नकल कराया जाता है। जिसे लेकर शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकॉर्डर लगाने का फरमान जारी कर दिया है।
अगर सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर नहीं है तो उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिले में कुल 123 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें हाई स्कूल में कुल 45241 और इंटरमीडिएट में 34654 छात्र पंजीकृत हैं। अभी तक 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगा दिया गया है, लेकिन वायस रिकॉर्डर नहीं लगा है। जिसे लेकर डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने निर्देशित किया है कि जिन परीक्षा केंद्रों पर अभी तक वायस रिकॉर्डर नहीं लगा है वहा प्रबंधक या प्रधानाचार्य तीन दिन के अंदर विद्यालय के विकास निधि या अन्य फंड से वायस रिकॉर्डर लगवा कर कार्यलय को सूचित करें। चेताया है कि यदि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरती जाती है तो उसके जिम्मेदार प्रबंधक और प्रधानाचार्य होगें।