फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पशु व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूट

पशु व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूट

Sat, 09 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूट
पशु व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन


हर्रैया। थाना क्षेत्र के शंभूपुर बाग के निकट बदमाशों ने पशु व्यापारी को मारपीट का उसके पास रखा 1.20 लाख रुपये लूट लिए। देर शाम हुई घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस मामले को आपसी विवाद का मान कर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के कनघुसरा गांव निवासी जमील अहमद भुड़कुलगंज बाजार में रहकर भैंसों के खरीदने बेचने का कार्य करते हैं। शनिवार की शाम करीब सात बजे जमील खरीद फरोख्त के रुपये लेकर घर जा रहे थे कि उक्त बाग में बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पिटाई करने के बाद जेब में रखे 1.20 लाख रुपये असलहा सटाकर छीन लिया। पीड़ित जमील का कहना है कि दो दिन पूर्व भतीजे का छपिया बुजुर्ग निवासी प्रदीप के परिवार वालों से कहा सुनी हो गई थी। प्रदीप के इशारे पर जैतापुर निवासी मुकेश व उसके तीन साथियों ने उस पर हमला कर दिया। वह भैंस खरीदने गया था और जेब में 1.20 लाख रुपये रखे थे, जिसे बदमाश असलहा के बल पर छीन लिए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एस आई संजय यादव मौके पर पहुचे और पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। पीड़ित ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस को महत्वपूण जानकारी दी है। पुलिस घटना को प्रदीप के साथ हुए विवाद से जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed