{"_id":"5c72d67cbdec2273970e59e0","slug":"111551029884-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल मुंडेरवा का पहिया घूमा, हुआ ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल मुंडेरवा का पहिया घूमा, हुआ ट्रायल
Sun, 24 Feb 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा शुगर मिल के मशीनों का ट्रायल करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा। नयी उम्मीद के साथ रविवार को शुगर मिल मुंडेरवा का पहिया ट्रायल के लिए घूमा। प्रधान प्रबंधक परियोजना एसके मेहरा व जीएम आरपी सिह ने ट्रायल की औपचारिकता पूरी की। सफल ट्रायल के बाद प्रधान प्रबंधक ने मिल संचालन की समय सीमा तय करते हुए कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह में पेराई शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 29 मार्च 2018 को इस मिल की आधारशिला रखी थी। प्रधान प्रबंधक मेहरा ने बताया कि किसी भी नए शुगर मिल के निर्माण में कम से कम 18 माह का समय लगता है मगर मुंडेरवा मिल 11 माह में ही ट्रायल के लिए तैयार हो गया। यह सब कुछ कार्यदायी संस्था के मेहनत का परिणाम है। कार्यदायी संस्था के शिफ्ट मैनेजर सुरेश सिंह चौहान ने उक्त अधिकारियों के साथ केन कैरियर, लेवलर, फाईराजर का मोटर एवं मिल के मोटर और गेयर आदि मशीनों को चला कर ट्रायल किया। इस अवसर पर एमके कुलश्रेष्ठ, नवीन शुक्ल, आरपी सिंह, रवि प्रभाकर, इरफान उल्लाह सिद्दीकी, बीके सिंह और मनीष आदि मौजूद थे।