फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप

बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप

Tue, 01 May 2018 11:26 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप
bsnl

विज्ञापन

बस्ती। भारत संचार निगम की इंटरनेट सेवा ने मंगलवार को फिर एक बार धोखा दिया। विभागीय जिम्मेदार इस बार इसके लिए केबिल कटने की बात बता रहे हैं, मगर दिन में 12 बजे अचानक ठप हुआ नेटवर्क देर शाम तक नहीं आ सका था। इसके चलते जहां नेट से व्यवसायिक कार्य करने वाले परेशान रहे। वहीं नेट के तमाम कार्य ठप पड़ गए। यह अलग बात है कि इस दौरान निजी कंपनियों के इंटरनेट बखूबी काम करते रहे मगर बीएसएनएल का नेट बंद रहा।
मंडल में बीएसएनएल के करीब 22 सौ इंटरनेट के धारक हैं। यह धारक विभिन्न योजनाओं में ब्राडबैंड की सेवा का उपयोग करते हैं। इंटरनेट की सेवा पिछले कई माह से यहां झटका खा रही है। क्योंकि यह कब फेल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐेसे उपभोक्ता इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर निजी दूर संचार कंपनियों की भी सेवा उपयोग में लाते हैं। मंगलवार को दोपहर में अचानक इंटरनेट सेवा ठप हो गई, क्योंकि गोरखपुर के रास्ते में कहीं केबिल कट गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को पसीना छोड़ देना पड़ा। ऐन काम के वक्त ब्राडबैंड फेल हो जाने से लोगों ने निजी संचार कंपनियों से जुड़कर अपना कार्य निपटाया जरूर मगर इन स्थितियों के चलते तमाम उपभोक्ता निगम की सेवा से परेशान होकर निजी कंपनियों की ओर मुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा के कंप्यूटर से कार्य करने वाले व्यवसायी राजन कहते हैं कि आए दिन निगम का ब्राडबैंड फेल हो जाता है। इसका क्या कारण है यह तो निगम के लोग ही जानें, मगर यहां तो नुकसान हो रहा है, क्योंकि सबसे तेज गति की योजना से ब्राडबैंड सेवा ली गई है और भारी भरकम रकम भी चुकाते हैं, मगर निगम की सेवा आए दिन धोखा दे जाती है। ऐसे में निजी ब्राडबैंड से जुड़कर अपना काम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायिक कार्य करने वाले आरपी सिंह कहते हैं कि ब्राडबैंड से तंग आकर बेतार सेवा से जुड़े, मगर मीडिया तो बीएसएनएल का ही है। ऐसे में जब केबिल कट जाती है तो काम पूरी तरह बंद हो जाता है। अब एक निजी कंपनी का ब्राडबैंड लेने का मन बना रहे हैं।


बोले जीएम
बीएसएनएल के जीएम विद्यानंद ने ब्राडबैंड के नेटवर्क के फेल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि खलीलाबाद के आगेे व फैजाबाद के आसपास लाइन डैमेज हो गई है। उसे दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द से जल्द सेवा बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed