फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार्य बहिष्कार पर अड़े संविदा कर्मचारी

कार्य बहिष्कार पर अड़े संविदा कर्मचारी

Mon, 11 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार पर अड़े संविदा कर्मचारी
कार्य बहिष्कार पर अड़े संविदा कर्मचारी
विज्ञापन


भानपुर।
आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से गुस्साए बिजली संविदाकर्मी मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे। उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर अल्टीमेटम भी दिया है।
भानपुर, रुधौली और पुरैना बिजली उपकेंद्रों पर कार्य बहिष्कार से समस्याएं आ सकती हैं। संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार के बाबत डीएम, श्रम आयुक्त, मुख्य अभियंता (मंडल), अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण) अधिशाषी अभियंता (खंड दो) और एसपी को पत्र भेज कर समस्या का समाधान कराने गुहार की है। संविदाकर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान दिलाने सहित ईपीएफ की रसीद दिलाने और श्रम विभाग में रजिस्टे्शन कराने की भी मांग की है। संविदाकर्मचारी संगठन के उपकेंद्र मंत्री नकुल चौधरी ने बताया कि सभी कर्मचारी मंगलवार को उपकेंद्रों पर कार्य बहिष्कार कर जिले पर धरना देंगे जो समस्या के समाधान होने तक जारी रहेगा। इसमें भानपुर, रुधौली और पुरैना उपकेन्द्रों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की हड़ताल से होने वाली परेशानियों पर एसडीओ भानपुर अमित कुमार ने कहा कि संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए उपकेंद्र संचालन की जिम्मेदारी स्थायी कर्मियों के हवाले रहेगी। केवल लोकल फॉल्ट की समस्या समाधान में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर की जमीन खातिर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

बस्ती।
श्रीसीता राम मंदिर घोलहा की जमीन पर कब्जे का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। सोमवार को महंत श्रीधर दास और हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी की अगुवाई में लोगों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। बार-बार कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर बेदखल करने की मांग की गई। एसपी ने एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह को मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया है।
नगर थानाक्षेत्र में पड़ने वाले घोलहा मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रकरण में गंभीरता न दिखाने की वजह से विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के प्रभावी कार्रवाई न कर पाने की वजह से कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ता गया। तभी वहां रातों-रात शिवलिंग स्थापित कर दिया गया लेकिन एसपी संकल्प शर्मा के संज्ञान में मामला आते ही जालसाजी उजागर हो गई। एसपी की पहल पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर गई और जितना संभव हो सकता था, उतना कब्जा तत्काल हटवा दिया। बाकी कब्जा खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। मौका पाते ही कब्जेदार हटाने के बजाए फिर से अपना सामान रखने लगे। इसी मामले पर सीताराम सिंह, दीपक सिंह, अखिलेश सिंह, रामकेश सिंह, विजयभान सिंह, कृपाशंकर सिंह, जय प्रकाश सिंह, निलेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, रामानुजेंद्र पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, राणा प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने कार्रवाई के लिए एसपी दफ्तर परिसर में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन सौंपा।
क्या है विवाद
सदर तहसील परगना नगर पूरब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डेवाडीहा के गाटा 64 रकबा 0.130 हेक्टेअर में घोलहा साकेत राजसदन मंदिर है। महंत का कहना है कि वहां के राम मनोहर आदि ने मंदिर व ग्राम समाज की जमीन कब्जा करके उसमें मोरंग, गिट्टी आदि रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। रातों-रात शिवलिंग भी रख दिया गया। कमिश्नर, डीआइजी, डीएम और एसपी को जब प्रकरण की जानकारी हुई तो तहसीलदार अनिल कुमार रस्तोगी की अगुवाई में टीम ने कब्जा हटवा दिया था, जिस पर दोबारा कब्जा हो गया।


15 महीने के बकाये भुगतान के लिए धरना

बस्ती।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर सोमवार को धरना दिया। कर्मियों को 15 महीने से मानदेय नहीं मिला है। संघ के अध्यक्ष सालिक राम और मंत्री राम सहाय कहा कि विभाग से रकम जारी हो गई लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि ईपीएफ और बीमा की रकम मजदूरों के मानदेय से काट ली गई। कुसौरा, एगडेंगवा, प्रतापपुर, दुबौलिया, अमहट और शंकरपुर सहित आठ उपकेंद्रों के 150 संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। शाम को अधिशासी अभियंता प्रथम एके सिंह ने हुई वार्ता विफल रही। मंगलवार को मुख्य अभियंता के यहां धरना देने का निर्णय लिया है। राम फेर, रामजी, शेर बहादुर सिंह, विनोद कुमार, राधेश्याम ने बताया कि 15 महीने का मानदेय बकाया है। हम लोग कैसे कार्य करें। इस मौके पर सुरेन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद, अमरनाथ, धर्मेद्र दिनेश कुमार सिंह, मनोहर, प्यारे लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
नए फीडर का सर्वे करें अधिकारी
लो, वोल्टेज की समस्या के निजात के लिए अधिकारियों को 11 केवीए लाइन में क्षमता वृद्धि करने का निर्देश दिया है। मुख्य अभियंता ई. ओपी यादव ने बताया कि किसी ट्रांसफॉर्मर पर 150 एम्पीयर से ज्यादा लोड न होने पाए। इससे अधिक होने पर तार टूटने का खतरा बना रहता है। अधिशासी अभियंता और जेई एस्टीमेट तैयार करके विभाग में भेज दें। ताकि सब स्टेशन में नया फीडर बनाया जा सके। लो वोल्टेज की समस्या को दूर हो सके।
रात में कटौती मुक्त रखने की सिफारिश
बस्ती। शहर में पिछले दो दिनों से शाम के समय छह बजे से लेकर आठ बजे तक बिजली कटौती की रोस्टरिंग की जा रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि शासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर शहर में रात्रि में बिजली कटौती से मुक्त रखने की बात कही है। ताकि व्यवसायी और गृहणियों को परेशानी न उठानी पड़े।

प्रदर्शन पर वारंट, महिलाओं का हल्ला बोल

बस्ती।
शराब की दुकान खोलने के विरोध में उतरीं दुबौलिया क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष चतुर्गुन राजभर के नेतृत्व में सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दिए गए ज्ञापन में दुबौलिया पुलिस के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की गई है।

नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि दुबौलिया क्षेत्र के पूरे ओरी राय के उन्नत महिला संगठन की महिलाओं ने अप्रैल महीने में अवैध कच्ची शराब के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके विरोध में क्षेत्र की तमाम भट्ठियों को बंद करना पड़ा। पूरे ओरी राय सहित तमाम कच्ची के अड्डे बंद हो गए। महिलाओं ने कहा कि भट्ठियां बंद होने से कारोबारी तिलमिला गए हैं। पुलिस की नाजायज आमदनी भी बंद हो गई है, इसलिए वह महिलाओं पर केस कर रही है। इस दौरान पूनम, साक्षी, चमेली, सोनी गुप्ता सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि महिलाओं पर की गई कारवाई का आधार क्या है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed