फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1.10 crore for additional development works in five gram panchayats, funds received

Basti News: 1.10 करोड़ से पांच ग्राम पंचायतों में होंगे अतिरिक्त विकास कार्य, मिली धनराशि

Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
1.10 crore for additional development works in five gram panchayats, funds received
बस्ती। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से जिले की पांच ग्राम पंचायतें नवाजी गई हैं। पुरस्कृत ग्राम पंचायताें को विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि के रूप में 10 से 35 लाख रुपये मिले हैं। योजना की 1.10 करोड़ की धनराशि से ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे गांव की खूबसूरती बढ़ेगी और संसाधन विकसित होंगे। जिसका लाभ ग्रामीण पाएंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक ने अच्छा कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायतराज अधिकारी से मांगी थी। इस पर डीपीआरओ ने जिले के रामनगर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत बरडीहा खास व बडौगी, कुदरहा ब्लॉक के रसूलपुर, सल्टौआ गोपालपुर के मुडवरा, गौर ब्लॉक के रघुनाथपुर को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। प्रस्तावित ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री ने योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है। इसके तहत पांचों ग्राम पंचायताें को गांव के विकास के लिए पुरस्कार के लिए शासन ने अतिरिक्त राशि आवंटित कर दी है। ग्राम पंचायताें को 35 से 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं। रामनगर की बरडीहा खास ग्राम पंचायत को पहला स्थान मिलने पर उसे 35 लाख रुपया मिले हैं। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार राशि मिल गई है। राशि से ग्राम पंचायताें में सद्भाव लॉन, रूरल मार्ट, ग्राम वाटिका, मिनी खेल स्टेडियम, अंत्येष्टि स्थल, आरोग्य केंद्र समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

---
चयनित ग्राम पंचायतों में पुरस्कार की धनराशि भेज दी गई। कार्ययोजना के अनुसार, कार्य भी शुरू है। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य विकास कार्य होंगे। निगरानी के लिए टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम सागर, डीपीआरओ, बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed