फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 selected in Aprantisship Mela

अप्रेंटिसशिप मेले में 11 प्रशिक्षुओं को किया गया चयनित

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
11 selected in Aprantisship Mela
अप्रेंटिसशिप मेले में 11 प्रशिक्षुओं को किया गया चयन
विज्ञापन

बस्ती। नोडल राजकीय औद्योगिक संस्थान परिसर में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 11 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया।
मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण व प्रशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप करने के लिए सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संस्थान की ओर से आयोजित अप्रेंटिसशिप मेला उनकी समस्या का सबसे बड़ा समाधान है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन मिश्रा ने बताया कि ऐसे संस्थान जहां कर्मचारियों की संख्या 30 या इससे अधिक है उन्हें नियमानुसार प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप का मौका देना चाहिए। इसमें आनाकानी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सरकार कार्रवाई तक कर सकती है। अपर प्रशिक्षु परामर्शदाता उमारमण त्रिपाठी ने बताया कि महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती ने 30 पदों के सापेक्ष 10 और पीएम मोटर्स दो रिक्त पदों के सापेक्ष एक प्रशिक्षुओं को चयनित किया। बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं को अधिकतम 77 सौ रुपये प्रतिमाह स्टाइपन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, कार्यदेशक रामपति, अश्विनी कुमार दूबे, राजेश प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, अजय पटेल, पंकज, प्रमोद, लवकुश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed