फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... बूथ पर मतदाताओं को मिले ज्यादा से ज्यादा सुविधा

फोटो... बूथ पर मतदाताओं को मिले ज्यादा से ज्यादा सुविधा

Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो...  बूथ पर मतदाताओं को मिले ज्यादा से ज्यादा सुविधा
फोटो...
विज्ञापन

बूथ पर मतदाताओं को मिले ज्यादा से ज्यादा सुविधा
प्रेक्षकों ने अफसरों की टीम पर जताया भरोसा
आयोग की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए पालन करने के निर्देश
तीनों प्रेक्षकों ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव प्रेक्षकों ने स्थानीय अधिकारियों की टीम को साफ-सुथरा चुनाव संपन्न कराने में सक्षम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे पारदर्शी चुनाव संपन्न कराएंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए सबको इसके लिए प्रयास करने की अपील भी की गई। पिछले दो दिनों से चुनाव की तैयारियों के फीडबैक से सकारात्मक रुख देखा गया। कहा कि इसे सजगता के साथ और भी बेहतर करना है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामान्य प्रेक्षक चन्द्रशेखर (आईएएस) की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें पुलिस प्रेक्षक सुनील रामानन्द (आईपीएस) और व्यय प्रेक्षक विभाष शरन (आईआरएस) ने चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों से आगाह कराया। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मानक के अनुसार सुविधाएं दी जाएं। ताकि वोट का प्रतिशत बढ़ सके। विशेष रूप से मतदान कार्मिक प्रशिक्षण, उनके लिए आवश्यक वाहन एवं अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर ने प्रेक्षकों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वोटर पर्ची 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच तैयार कर ली जाएगी। पहली मई से पांच मई तक पर्चियां मतदाताओं को वितरित कर दी जाएंगी। सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय, एडीएम रमेश चन्द्र, सीआरओ चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, सीएमओ एवं अन्य निर्वाचन से जुडे़ प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। प्रेक्षकगण ने अधिकारियों का औपचारिक परिचय प्राप्त किया। डीएम ने बिहार कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर के बारे में अधिकारियों को बताया। विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव का बेहतर उपयोग कर चुनाव कराने में सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed