{"_id":"5bd20654bdec226944240204","slug":"101540490836-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को ऋण समाधान की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को ऋण समाधान की जानकारी दी
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों को ऋण समाधान की जानकारी दी
एसबीआई की ओर से किसान मिलन दिवस आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भानपुर की ओर से बृहस्पतिवार को किसान मिलन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक कर्मियों ने किसानों को ऋण समाधान योजना की जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक मनीष कुमार गुुप्ता ने कहा कि जो किसान केसीसी, कृषि व व्यावसायिक ऋण लेकर किन्हीं कारणों से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए विशेष योजना शुरू की गई है। यदि ऋण लेने वाले किसान की मौत हो चुकी है तो उसके वारिस खाता धारक को समाधान योजना के तहत पूर्ण ब्याज माफी के साथ ही मूलधन में 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। जिनका खाता किसी कारण से 21 मार्च 17 के पहले बंद हो गया है, वह शेष राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इस दौरान फील्ड अफसर सौरभ यादव, हरि प्रसाद चौधरी (रिकवरी) के साथ काली प्रसाद, राम भोज, मस्तराम, राममिलन, उसीउल्लाह, राम किशोर, लक्ष्मीकांत, बृजराम, सांवल राम, बेचू, दिलीप कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।