{"_id":"5b7c5ba042c79246725ba911","slug":"101534876576-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... ईद-उल-अजहा पर अल्लाह पर कुर्बांनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... ईद-उल-अजहा पर अल्लाह पर कुर्बांनी
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
बकरीद पर अल्लाह पर कुर्बांनी
ईदगाहों, मस्जिदों में होगी नमाज-ए-अकीदत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कुर्बानी वाली ईद या बकरीद। मतलब है कि सच्चाई, कौम-ईमान और अपनों की खातिर फनां होने का जश्न। पूरे जिले में बुधवार यानी आज मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद के बाद दूसरा सबसे अहम त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। अकीदतमंद कई दिनों से तैयारी में मशगूल रहे। वहीं, प्रशासन ने भी सुरक्षा और दूसरे इंतजामात मुहैया कराने में तत्पर है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे जिले में माकूल प्रबंध किए गए हैं। ताकि त्योहार की मर्यादा और कानून-व्यवस्था में खलल न पड़े।
कमिश्नर डॉ. अलका टंडन भटनागर, डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम डॉ. राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार ने त्योहार की बधाइयां देते हुए आश्वस्त किया है कि किसी को भी परंपरा व सद्भाव से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। खासकर अफवाह या उकसावे वाली हरकत को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि सबकी जवाबदेही तय की गई है। क्षेत्रवार जोन व सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्साधिकारी तैनात किए गए हैं। जिनकी निगरानी में कुर्बानी व नमाज अदा की जाएगी। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो कंपनी पीएसी के साथ ही पर्याप्त रिजर्व में फोर्स मुस्तैद रहेगी। लाइंस व दफ्तर में क्यूआरटी भी अलर्ट पर है। इसके अलावा एसपी, सीओ कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है।
सलमान की लगी बोली
बकरीद पर नामचीन हस्तियों, फिल्मी सितारों, क्रिकेट-फुटबॉल-हॉकी खिलाड़ियों जैसे स्टार के नाम वाले बकरों की बाजार में धूम रही। खासकर सलमान खान, शाहरुख और सद्दाम नाम वाले बकरों के लिए कई जगह बोली लगी। बड़ी मस्जिद गली में आधीरात तक बकरों की खरीद-फरोख्त होती रही। तरह-तरह के बकरे बाजार में बेचे जा रहे हैं। शहर के गांधीनगर बाजार में कई दिनों से बकरों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में इन जगह होगी नमाज
शहर की जामा मस्जिद गांधीनगर, दारूल उलूम, खैरुल उलूम, जामिया हनफिया, नूरानी मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, हुसैनी मस्जिद, अंजुमन अजमेरी मस्जिद मंगलबाजार, मस्जिद डफाली टोला, कादरी मस्जिद मुरलीजोत, कर्बला मस्जिद जिला अस्पताल, पठान टोला मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद दक्षिण दरवाजा, कटरा स्टैंड, जीएनबाबू, निसार हुसैन, छोटी मस्जिद पक्के बाजार, दरियां खां, मस्जिद बेलाल, गड़गोडिया, माली टोला, आगा दरिया खां मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, अरबिया गौसिया मस्जिद पुरानी बस्ती, डफाली टोला मस्जिद आदि में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की जाएगी।
फोटो
ग्रामीणांचल में भी गुलजार रहा बाजार
हर्रैया/रुधौली। बकरीद के लिए बाजारों में सेवई से लेकर अन्य मिठाइयों तक की दुकानें देरशाम तक गुलजार रहीं। मंगलवार को रेडिमेड कपड़े की दुकानों से लेकर किराने की दुकानों तक लोग खरीदारी करते रहे।
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय है। शांति समिति की बैठकों में शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई। नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई टीम ने मस्जिदों के आसपास व मोहल्लों में सफाई की। बुधवार को अलग-अलग मस्जिदों में सुबह सात बजे से नमाज के बाद कुर्बानी के इस त्योहार पर मुबारकवाद का दौर शुरू हो जाएगा। इस त्योहार को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। पैगंबर हजरत इब्राहिम व उनके बेटे हजरत इस्माइल की याद में मनाए जाने वाला यह पर्व कुर्बानी की प्रेरणा देता है। इस दिन विशेष नमाज के बाद संपन्न लोग कुर्बानी भी देते हैं। सेवईं पकवान इस दिन विशेषतौर पर बनाया जाता है। स्वयं के लिए न सही बच्चों के लिए नए कपड़े भी बनवाने का रिवाज है। कुछ लोग बकरे की भी कुर्बानी देते हैं।
शांति व्यवस्था में लगे राजस्व निरीक्षक
भानपुर। बकरीद पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में तहसीलदार से लेकर राजस्व निरीक्षकों तक की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम राजेश सिंह ने तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी तहसीलदार नवीन प्रसाद को सौंपी है। राजस्व निरीक्षक सल्टौवा, लक्ष्मनपुर, शंकरपुर, भानपुर, खैरा, सोनहा, सिसवा बरूआर, पुरैना लक्षमनपुर, नरखोरिया एंव आमा टिनिच को अपने अपने हल्के में तैनाती दी है। एसडीएम ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल 9454415905 नंबर पर देने के निर्देश दिए हैं।
शहर में अतिरिक्त फोर्स तैनात
बस्ती। बकरीद के दृष्टिगत थाना वार उपलब्धता के अनुसार और शहर के कोतवाली व पुरानी बस्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता के हिसाब से अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। एसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर डीके मिश्र के अनुसार एसआई 03, 10 एचसीपी,30 आरक्षी, 04 यातायात पुलिस आरक्षी के अलावा एक फायर टेंडर के साथ ही 01 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। जबकि पुरानी बस्ती थाने में ड्यूटी के लिए तीन निरीक्षक, पांच एसआई,10 एचसीपी, 40 आरक्षी, दो ट्रैफिक आरक्षी, व एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त एक रिजर्व क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) लाइंस में रिजर्व रहेगी जो आवश्यकता अनुसार रवाना की जाएगी। इसमें दो निरीक्षक, तीन एचसीपी और पांच आरक्षी शामिल हैं।
डीएम और एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया
बस्ती। बकरीद त्योहार की पूर्व संध्या पर मंगलवार देरशाम शहर के मस्जिदों और ईदगाहों का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। डीएम राज शेखर और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार देर शाम एसडीएम सदर, सीओ सिटी, एसएचओ कोतवाली, नगर पालिका ईओ और फोर्स के साथ ईदगाहों पर होने वाले नमाज व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पैदल गश्त किया।
इन स्थानों पर अदा किया जाएगा नमाज
बस्ती। ईदुलअजहा पर मस्जिदों व ईदगाहों में विभिन्न समयों पर नमाज अदा की जाएगी। जिसमें ईदगाह गांधी नगर, मस्जिद दारूल ऊलूम, मस्जिद हाफिजे मिल्लत रहमतगंज में सुबह सात बजे। जामा मस्जिद गांधी नगर-7:30 बजे, कटरा मस्जिद कचहरी-7:30 बजे, मस्जिद खैरूल ऊलूम-7:45 बजे, हुसैनी मस्जिद गांधी नगर-9:00 बजे,अजमेरी मस्जिद मंगल बाजार-7:00 बजे, मस्जिद दफाली टोला-7:00 बजे, गौसिया मस्जिद दक्षिण दरवाजा-7:00, बजेरजा मस्जिद शहीद नगर-7:15, साबिरी मस्जिद राजा मैदान-7:15 बजे, कादिरी मस्जिद मुरलीजोत-7:30 बजे,मदीना मस्जिद स्टेशन रोड-8:00 बजे, कर्बला मस्जिद जिला अस्पताल-7:30 बजे, नूरी मस्जिद पचपेड़िया-8:00 बजे, मिनारा मस्जिद-8:30 बजे, मक्का मस्जिद घरसोहिया-7:15 बजे, ईदगाह पुरानी बस्ती-10 बजे, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती- 8 बजे सुबह नमाज होगी।