फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फ़सल बीमा योजना जागरूकता को निकली रैली

फ़सल बीमा योजना जागरूकता को निकली रैली

Thu, 19 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फ़सल बीमा योजना जागरूकता को निकली रैली
फ़ोटो
विज्ञापन

फसल बीमा योजना जागरूकता को निकली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सीएससी केंद्र संचालकों ने फ़सल बीमा योजना को जागरूक करने के लिए विकास भवन से बाइक रैली निकाली। रैली को जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि विभाग की देखरेख में सीएससी के माध्यम से गांवों में फसल बीमा सीएससी केन्द्रों से की जाती है। इसको बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली गई। रैली विकास भवन से शुरू होकर कप्तानगंज ब्लॉक से होते हुए दुबौलिया के विभिन्न गांव में पहुंची। यहां किसानों को फसल बीमा के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि अधिसूचित क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम की परिस्थिति के कारण फसल की बुआई न कर पाने की स्थिति में फसल बीमा का लाभ लेकर बिना डर के बुआई की जा सकती है। इस मौके पर महबूब आलम, महेंद्र कुमार, सर्वेश चौबे, डीडी कृषि बलराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव, एआर कोऑपरेटिव आशीष, राजकिशोर तिवारी, मनोज कुमार, मोहम्मद वहीद, नसीब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed