फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीएचसी के पीछे मिला नवजात का शव

सीएचसी के पीछे मिला नवजात का शव

Mon, 30 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के पीछे मिला नवजात का शव
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग के पेट से पैदा हुई बालिका की कुछ ही देर में मौत हो गई थी। ऐसे में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार एक किशोरी को अपहृत करके दो लोगों ने रेप किया था। जेल में निरुद्घ दोनों में से नवजात का पिता कौन है, इसकी तस्दीक के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट का नमूना भेजा है। ताकि उसके पिता की शिनाख्त की जा सके।
क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को पड़ोस का युवक भगा ले गया था। आरोप है कि उसने जबरन दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने इसी थाने के सोनरापुर निवासी बलवन्त व उसके साथी उदय चंद निवासी बृज मन गंज जिला महराजगंज के विरुद्घ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गैगरेप के दौरान ही वह गर्भवती हो गई थी। रविवार देर रात किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया, जिसने रात में ही दम तोडु दिया। प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि पुलिस डीएनए रिपोर्ट आने तक इंतजार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed