{"_id":"5ae4b7224f1c1b350a8b701b","slug":"101524938530-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। क्षेत्र के सुकरौली पांडेेय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नीम के पेड़ से लटकता हुआ 65 वर्षीय रामगुलाम का शव शनिवार सुबह लटका मिला। पुलिस पहुंचने से पहले शव का उतारा जा चुका था। पेड़ के पास से फांसी में इस्तेमाल गमछा और चप्पल भी मिला है।
पेशे से मजदूर रामगुलाम (65) निवासी सुकरौली पांडेय शुक्रवार रात करीब भोजन कर के सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रामगुलाम प्रतिदिन नशा करते थे। घटना की रात भी वह नशे की हालत में थे। घर से बाहर वह कब अस्पताल परिसर पहुंचे और फांसी लगा ली किसी को जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह घर पर नहीं मिलने पर लोग तलाशने लगे। यहां तक कि खेत सीवान में भी परिवार वालों ने तलाशा जिसके बाद अस्पताल परिसर में लगे नीम के पेड़ की डाल में शव लटका मिला। परिवार वालों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी। रामगुलाम की चार बेटियां तथा चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा सियाराम दिल्ली में रहकर कमाता है तथा दो बेटे कनकराम व जयराम भी रोजी रोटी की जुगत में बाहर रहते हैं। सबसे छोटा 10 वर्षीय बेटा सूरज घर पर ही रहता है। बड़ी बेटी श्रीमती की शादी हो चुकी है जबकि तीन बेटियां ज्ञानमती (25), इंदु (23) और गुंजा (20) की अभी शादी नहीं हुई है। बेटियों की शादी को लेकर रामगुलाम हमेशा तनाव में रहते थे। तंगी तथा बेटों के असहयोग के चलते अक्सर परिवार में कहासुनी भी होती रहती थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम देवी से घटना की लिखित तहरीर ले ली है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन