{"_id":"59dbc1174f1c1b87698b4d55","slug":"101507574039-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची पटखौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची पटखौली
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। पटखौली पश्चिम में डेंगू और टायफाइड बुखार से कई परिवार पीड़ित हैं। सोमवार को एसडीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और दवाएं वितरित कीं।
पटखौली पश्चिम में बीमारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर एसडीएम अमनदीप डुली ने संज्ञान में लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा को गांव में तत्काल डॉक्टरों की टीम भेजने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक की ओर से डॉक्टर विवेक विश्वास के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने पीड़ितों का हाल जाना और दवाइयां दीं। डेंगू से पीड़ित मरीजों के पर्चे और रिपोर्ट की भी जांच की। डॉक्टर की जांच में डेंगू के छह मरीज ही पाए गए हैं अन्य टायफाइड और सामान्य बुखार से प्रभावित मिले। डॉक्टर विवेक ने लोगों से खून की जांच कराने सहित पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। अधिकतर महिलाओं में खून की कमी, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों की बात सामने आई है। 1000 की आबादी वाले गांव में एएनएम की ओर से 80 लोगों के बीमार होने की सूचना सीएचसी को दी गई हैं। गांव के कई घरों में बच्चों से लेकर बड़े तक बीमारी से प्रभावित हैं। टीम ने सभी को अस्पताल आने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने सहित मच्छरों से बचने की सलाह दी है। बीएचडब्लू शिव शंकर ने इसकी रिपोर्ट जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग को दी है। गांव में गंदगी पसरी है। डॉक्टरों ने बीमारी का मुख्य कारण गंदगी और दूषित पानी को बताया है।