फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youths of Almora cheated on the pretext of getting job in army

Bareilly News: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अल्मोड़ा के युवकों से ठगी

Fri, 27 Oct 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youths of Almora cheated on the pretext of getting job in army
बरेली। भारतीय सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के चार युवकों से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी से शिकायत के बाद कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी विशाल देव, सौरभ देव, मनीष सिंह और सोहन बिष्ट मेडिकल के लिए एक साल पहले कैंट के मिलिट्री अस्पताल आए थे। विशाल देव को अस्पताल के पास उत्तराखंड के सितारगंज का विक्की मंडल मिला था। विक्की ने डेढ़ लाख रुपये देने पर सेना में नौकरी के लिए मेडिकल परीक्षण में पास कराने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

विशाल झांसे में आ गया और उसने होटल में विक्की को रुपये दे दिए। मेडिकल में विक्की अच्छे अंकों से पास हो गया। इससे विशाल को विक्की पर विश्वास हो गया। बाद में यह भर्ती रद्द हो गई। इसके बाद विक्की ने उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर बुलाया और मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में भर्ती कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा कि अपने दोस्तों को भी ले आओ। हर व्यक्ति से पांच-पांच लाख रुपये मांगे। विशाल ने सोहन और सौरभ को कैंट बीआई बाजार लाकर विक्की से मिलवाया। तीनों से विक्की ने 4.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये और लिए।

इन लोगों के जरिये मनीष से भी दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद विक्की ने सभी की आनंद सिंह से मुलाकात कराई और कई लोगों के खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवकों को ठगी का पता चला तो अपने रुपये मांगे। इस पर विक्की ने अधिकारी का एक्सीडेंट होने की बात कहकर टाल दिया। कैंट थाने में विक्की मंडल, आनंद सिंह और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed