{"_id":"61ca145e1b0910288d30bec6","slug":"youth-killed-by-crushing-his-head-with-a-brick-in-sanjaynagar-bareilly-news-bly4705815110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजयनगर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजयनगर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या
विज्ञापन
मनोज राजपूत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दोस्तों ने की वारदात, एक को पुलिस ने हिरासत में लिया
घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में सोमवार सुबह मिला शव
बरेली। संजयनगर में आम के पेड़ के पास रहने वाले 28 वर्षीय मनोज राजपूत उर्फ नन्हा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मनोज के भाई काकू ने मोहल्ले में ही रहने वाले उसके दोस्त अजय और सोनू उर्फ दिल्ली के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दिल्ली को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे संजयनगर के खाली प्लॉट में कुछ लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी और पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसकी शिनाख्त मनोज राजपूत के रूप में की। सुबह करीब दस बजे पुलिस ने उनके घर जाकर घटना की सूचना दी। मनोज के बड़े भाई काकू ने बताया कि तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था और मेहनत-मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपनी मां लक्ष्मी देवी से दस मिनट में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन फिर वापस नहीं आया। ऐसा पहले भी हो चुका था इसलिए उन लोगों ने बहुत ध्यान नहीं दिया। फिर उन लोगों की उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
छीन लेते थे रुपये, मोबाइल भी नहीं मिला
काकू ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले अजय और दिल्ली से उनके भाई मनोज की दोस्ती थी। तीनों अक्सर ही साथ बैठकर खाते-पीते थे। रविवार रात भी मनोज उनके ही साथ था। उन्होंने उन दोनों पर ही हत्या का शक जताया है। काकू का कहना है कि अजय और दिल्ली दबंग किस्म के हैं और वे अक्सर मनोज के रुपये छीन लेते थे। मनोज के चार-पांच मोबाइल भी वे लोग अब तक छीन चुके हैं। उन्होंने बताया कि मनोज का मोबाइल भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
मौत से पहले हुआ संघर्ष, फोरेंसिक जांच भी हुई
मनोज की चप्पलें शव से कुछ दूरी पर पड़ी मिली हैं। साथ ही मौके से खून से सनी तीन ईंटें मिली हैं। इस आधार पर कहा जा रहा है कि मौत से पहले उनके बीच संघर्ष भी हुआ और हत्यारों की संख्या एक से ज्यादा रही। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम ने भी मौके पर जांच की है। शव को देखकर साफ पता चल रहा था कि मनोज के सिर पर ईंट से तब तक वार किए गए, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
पुलिस ने दी दबिश तो भाग निकले आरोपी
परिवार वालों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अजय और दिल्ली के घर दबिश दी तो उस समय दोनों घर में ही मौजूद थे। उन लोगों ने दरवाजा खोलने में काफी देर लगाई और इसी बीच दोनों अपने घरों की छत से होकर भाग निकले। हालांकि देर शाम पुलिस ने दिल्ली को हिरासत में ले लिया
शराब पीने के बाद की हत्या
पुलिस पूछताछ में दिल्ली ने बताया कि उसने संजयनगर में मनोज के साथ शराब पी थी और फिर दोनों में विवाद हो गया। लड़ते हुए वे लोग खाली प्लॉट में पहुंच गए तो उसने मनोज के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वह गिर गया तो उसने कई वार करके मनोज की हत्या कर दी। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
संजयनगर में दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया है कि उनके बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था, जिसके बाद हत्या कर दी।
- रवींद्र कुमार, एसपी सिटी