फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies due to sugarcane laden tractor-trolley collision

Budaun News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to sugarcane laden tractor-trolley collision
मृतक गौरव शर्मा
सोमवार रात राज बरौलिया के नजदीक हुआ हादसा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दावत खाकर बिसौली से घर लौट रहा था गौरव
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात राज बरौलिया के नजदीक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 24 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। वह बिसौली से दावत खाकर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
ग्राम खितौरा निवासी गौरव शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा सोमवार शाम एक रिश्तेदार की शादी में बिसौली इलाके में गया था। परिवार वालों के मुताबिक, वह सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। उस वक्त वह अकेला था। हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बताते हैं कि उसकी बाइक उघैती थाना क्षेत्र के गांव राजबरौलिया के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। बाद में युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। युवक के भाई संजय शर्मा ने ट्रैक्टर ड्राइवर सहसवान क्षेत्र के गांव हिंडौर निवासी मिसफिर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया। शाम के समय परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में घायल व्यक्ति की मौत
बिल्सी। एक दिन पहले सड़क हादसे में घायल 45 वर्षीय रूप सिंह की मंगलवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
ग्राम वनबेहटा निवासी रूप सिंह सोमवार को बाइक से खरीदारी करने सब्जी मंडी आ रहा था। रास्ते में उझानी-बिल्सी रोड पर रायपुर बुजुर्ग गांव के पास एक बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर कस्बा निवासी उपेंद्र कुमार सवार था। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां रूप सिंह को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
कुत्ते से टकराकर तीन लोग घायल
वजीरगंज। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव धनौली निवासी कौशर अली अपनी पत्नी अनवरी बेगम और वजीरगंज निवासी रिश्तेदार दिलवरी बेगम के साथ बाइक पर उनके घर बिसौली से आ रहे थे। रास्ते में दौलतपुर के नजदीक अचानक बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। अनवरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद

कार की टक्कर से शिक्षक घायल
बदायूं। शहर में लालपुल पशु चिकित्सालय के नजदीक मंगलवार सुबह कार की टक्कर लगने से शिक्षक शराफत समीर घायल हो गए। बताते हैं कि वह रुदायन के नेहरू इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वह सुबह लालपुल स्थित घर से स्कूल जा रहे थे। पशु चिकित्सालय के सामने सवारी का इंतजार करते समय कार ने उन्हें टक्कर मार दी और पास में लगी ईंटों में जा घुसी। शिक्षक को गंभीर हालत देखकर बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed