{"_id":"6a32fceec951e64cfc01e7f1","slug":"youth-dies-after-eating-poisonous-substance-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101985-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। गांव पढ़ेरा निवासी विकास (20) ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, विकास का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है।
पिता चरनपाल ने बताया कि उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। विकास सबसे बड़े बेटे से छोटा था। वह गल्ला खरीदने का कार्य करते हैं। उनके साथ विकास भी मदद करता था। मंगलवार सुबह 10:00 बजे विकास बाहर से घर लौटा और अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया। वह किसी लड़की से कॉल पर अक्सर बातें करता रहता था। उससे नाराजगी पर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है।
मंगलवार को जब घर आया तो विकास उल्टियां करने लगा और पेट में दर्द बता रहा था। परिजन विकास को लेकर फरीदपुर के निजी अस्पताल गए। वहां रातभर इलाज के बाद उसको बरेली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बुधवार शाम को दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने प्वॉइजनिंग की पुष्टि की। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।