{"_id":"648b065473a081410b03b5d4","slug":"young-man-tried-to-honeytrap-a-friend-through-his-cousin-in-bareilly-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो
Thu, 15 Jun 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:10 PM IST
सार
बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी फुफेरी बहन के साथ दोस्त को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास किया। बहन के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उससे तीन लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास किया। तमंचा दिखाकर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित युवक ने एसएसपी दफ्तर में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी युवक ने बताया कि वह स्कूटी से नरियावल गया था। वहां से लौटते समय खुर्रम गौंटिया निवासी दोस्त की कॉल आई। उसने बताया कि उसकी फुफेरी बहन नकटिया पुल के पास मस्जिद के सामने खड़ी है, उसे स्कूटी पर बैठाकर उसके बताए पते पर छोड़ देना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
दोस्त की बात मानकर युवक ने उसकी बहन को स्कूटी पर बैठा लिया। दोस्त की बहन युवक को मोहनपुर के एक मकान में ले गई। युवती ने युवक को घर के अंदर बुलाकर पानी पिलाया। इतने में युवक का दोस्त अपने दो साथियों के साथ मकान पर पहुंचा और उसकी तलाशी ली। युवक की जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए।
तमंचा दिखाकर उतरवाए कपड़े
आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर युवक के कपड़े उतरवाकर युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। हरीश की स्कूटी छीनकर आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर लाए और घर से तीन लाख रुपये लाकर देने को कहने लगे।ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला
आरोपियों ने लड़की की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवक को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परेशान युवक ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।