फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man stabbed to death in Bareilly

Bareilly News: अवैध संबंधों के शक में जरी कारीगर की चाकू से गोदकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात, आरोपी फरार

Sun, 01 Jun 2025 07:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 07:11 AM IST
सार

बरेली के बारादरी इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man stabbed to death in Bareilly
मृतक अरशद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकरटोला में जरी कारीगर की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की तलाश में पुलिस व एसओजी टीम दबिश दे रही है। परिवार ने पुरानी रंजिश में हत्या बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पूछताछ में खुला है कि आरोपी को शक था कि जरी कारीगर के उसकी पत्नी से संबंध हैं। उसने अपनी पत्नी से भी मारपीट की थी।

विज्ञापन


35 साल का अरशद एक जरी कारखाने में कारीगर था। परिजनों के मुताबिक उसकी भाभी की तबियत खराब थी। उनके लिए खून का इंतजाम करने अरशद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे ब्लड बैंक जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आमिर ने उस पर अचानक चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अरशद को परिजनों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


अरशद के पिता जहीर अहमद ने बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आमिर और उसके बेटे फरमान ने उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या की है। बताया है कि अरशद और आमिर के बीच करीब एक महीने पहले शादी समारोह में झगड़ा हो गया था। उसके बाद से आमिर उनके बेटे से रंजिश मानता था और उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी पर शक की वजह से की हत्या
घटना की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने भी मुआयना किया। उन्होंने पूछताछ की तो पता लगा कि आमिर शक्की मिजाज इंसान है। चूंकि अरशद की शादी नहीं हुई थी और उसका आमिर के घर की ओर आना जाना था तो आमिर को लगता था कि उसकी पत्नी से उसके संबंध हैं। इस वजह से वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी की भी पिटाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed