{"_id":"63baca4c47578b13c03c4e69","slug":"young-man-molested-the-dalit-girl-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 08 Jan 2023 07:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:21 PM IST
सार
पीड़ित युवती घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में घर के बाहर बने शौचालय में शौच को गई अनुसूचित जाति की युवती को एक युवक ने पकड़ लिया। आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार देर शाम बेटी घर के बाहर बने शौचालय में शौच को जा रही थी। इसी दौरान गांव का सुनील कुमार वहां पहुंच गया। अंधेरा का फायदा उठाकर उसने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे बेटे ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी जैकेट छूट गई। रविवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन