फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man married the sister-in-law of lady constable by becoming fake policeman in Bareilly

फर्जी पुलिसकर्मी बन की शादी: सैलरी पूछने पर कहता था- रुकी हुई है; डेढ़ साल बाद पत्नी को पता लगी सच्चाई

Thu, 01 Jun 2023 07:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने खुद पुलिसकर्मी बताकर महिला सिपाही की ननद से शादी कर ली। जालसाज डेढ़ साल तक पत्नी और उसके मायके वालों को गुमराह करता रहा। जब उसकी सच्चाई पता लगी तो सब हैरान रह गए। 

विज्ञापन
young man married the sister-in-law of lady constable by becoming fake policeman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में खुद को सिपाही बताकर युवक ने पीलीभीत जनपद की रहने वाली युवती से शादी कर ली। शादी के बाद जब उसकी हकीकत सामने आई तो पत्नी और उसके मायके वाले हैरान रह गए। पत्नी ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व दहेज प्रथा समेत तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव बड़रा काशिमपुर निवासी युवक केदार बाबू ने अपनी फेसबुक आईडी पर पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो लगाया और खुद को पुलिसकर्मी बताया। पीलीभीत जनपद की राजकुमारी उर्फ संध्या की भाभी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थी। उनका संपर्क फेसबुक के माध्यम से केदार बाबू से हुआ। महिला पुलिसकर्मी ने अपनी ननद राजकुमारी की शादी की बात उससे की। 
विज्ञापन


राजकुमारी के परिवार वाले आरोपी केदार बाबू को उसके घर बड़रा कासिमपुर देखने आए। केदार बाबू पुलिस की वर्दी पहनकर और पिस्टल लगाकर उन लोगों के सामने आया। लड़के को देखने के बाद लड़की के परिजन संतुष्ट हो गए। उन्होंने समझा कि यह असली पुलिसकर्मी है। राजकुमारी के परिजनों ने उसकी शादी 26 मई 2021 को केदार के साथ करा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में दिया था लाखों रुपये का सामान 

शादी में स्विफ्ट कार, चार लाख रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, दो तोले की सोने की चेन समेत अन्य तमाम सामान दिया। शादी होने के बाद दोनों रहने लगे। शातिर केदार ने लगभग डेढ़ वर्ष तक अपनी पत्नी और ससुरालियों को अपनी हकीकत पता ही नहीं लगने दी। आरोपी नौकरी के बहाने बाहर चला जाता था और हर सप्ताह छुट्टी पर घर आ जाता था। 

पत्नी जब उसकी सैलरी के बारे में पूछती थी तो वह कह देता था कि अभी सैलरी रुकी हुई है, जल्द ही आ जाएगी। इस बीच राजकुमारी ने बेटी को जन्म दिया। राजकुमारी को दो माह पूर्व अपने पति की हकीकत पता लगी कि वह पुलिस में नहीं है। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धोखाधड़ी कर उसने शादी की। राजकुमारी ने अपने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। 

ससुरालियों पर मारपीट का भी आरोप 

बृहस्पतिवार को राजकुमारी अपने परिजनों के साथ फरीदपुर थाने पहुंची और तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी की। अब आरोपी पति और उसके घरवाले बरेली में प्लॉट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये रुपये मांग रहे हैं। रुपये ना देने पर ससुरालियों ने राजकुमारी को मारपीट कर उसके मायके छोड़ दिया। 

आरोपियों ने कहा कि जब तक 20 लाख रुपये रुपये नहीं मिल जाते, तब तक ससुराल में कदम भी मत रखना। पीड़ित राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी, उसके माता, पिता, भाई व भाभी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी केदार बाबू और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

भाभी पुलिस में फिर भी खा गए धोखा

पीड़ित राजकुमारी के तीन भाई फौज में है। उसकी भाभी पुलिस में हैं, फिर भी शादी के मामले में धोखा खा गए। फर्जी पुलिसकर्मी की पहचान भी नहीं कर सके और राजकुमारी की शादी फर्जी पुलिसकर्मी केदार बाबू से कर दी। राजकुमारी भी ससुराल में लगभग डेढ़ वर्ष तक रहने के बाद भी अपने आरोपी पति के बारे में नहीं जान पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed