पड़ोसी युवक ने लूटी आबरू: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा
बरेली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहला मामला क्योलड़िया क्षेत्र का है, जहां पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। दूसरे मामले में नवाबगंज क्षेत्र की छात्रा से फरीदपुर के युवक ने दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक गांव में पड़ोस के युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से संबंध बनाए। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। उसके परिजनों से शिकायत करने पर उन्होंने मारपीट की। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी को झांसे में ले लिया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बेटी के गर्भवती होने पर उन्हें जानकारी हुई। पूछताछ करने पर बेटी ने मामले की जानकारी दी। जब उन्होंने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- इस गैंग से रहें सावधान: डेबिट कार्ड बदलकर निकालता है रकम, ATM से रुपये निकालते समय न करें ये गलती
फरीदपुर में दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म
फरीदपुर में नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी होने पर जब उन्होंने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी। पीड़िता के पिता ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह परिवार के साथ बरेली में रहकर पढ़ाई करती है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी गौरव ने सोशल मीडिया के जरिये उसके साथ दोस्ती की। दोस्त के कमरे पर बुलाकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- 'कैफे में गलत काम': दरवाजा खोलने पर बजरंग दल से जुड़े युवक को पीटा, अंदर थीं लड़कियां; नीचे बने हैं केबिन
परिजनों को पता चला तो वह आरोपी युवक के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गौरव, उसके दोस्त अजय के साथ भाई यशपाल और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।