फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bajrang Dal worker beaten by youth for open the door of cafe in bareilly

'कैफे में गलत काम': दरवाजा खोलने पर बजरंग दल से जुड़े युवक को पीटा, अंदर थीं लड़कियां; नीचे बने हैं केबिन

Sun, 09 Jul 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

बरेली में एक कैफे का दरवाजा खोलने पर लड़कों ने बजरंग दल से जुड़े युवक को पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि कैफे की आड़ में गलत काम होता है। नीचे केबिन भी बने हुए हैं। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Bajrang Dal worker beaten by youth for open the door of cafe in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डीडीपुरम स्थित एक कैफे के गेट पर पहुंचे शख्स ने खाना मांगा तो स्टाफ ने मना कर दिया। शख्स ने कैफे का दरवाजा खोला तो कैफे में मौजूद युवक ने साथियों की मदद से उसकी पिटाई कर दी। शख्स ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने शक जताया कि कैफे में हुक्का बार चल रहा था।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर निवासी विष्णु बजरंग दल से जुड़े हैं। विष्णु ने बताया कि वह डीडीपुरम स्थित लव कैफे में खाना खाने गए थे। कैफे पर खाने के लिए पूछा तो स्टाफ ने बेरुखी से मना कर दिया। इस पर विष्णु ने कैफे का दरवाजा खोल दिया। कैफे के अंदर धुंआ भरा हुआ था। कैफे में मौजूद शोवू नाम के व्यक्ति ने विष्णु से अभद्रता की और कैफे में आने वाली लड़कियों का वीडियो बनाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। 

विज्ञापन

20 लड़कों ने बोला हमला 

आसपास के दुकानदारों ने विष्णु के फोन को चेक किया तो उसमें ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला। इसके बाद विष्णु स्कूटी स्टार्ट कर घर जाने लगे तो शोवू ने करीब 20 लड़के बुलाकर उन पर हमला कर दिया। पिटाई से विष्णु के कान में चोट लग गई और सुनाई देना बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन लोगों ने विष्णु की स्कूटी तोड़ डाली। विष्णु ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उन्हें पता चला है कि कैफे में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया जाता है। इसके लिए कैफे के नीचे अंधेरे में केबिन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैफे में उस वक्त हुक्का बार चल रहा था। प्रेमनगर थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात

 

शहर के कैफे हुक्का पिलाने के लिए बदनाम

शहर में संचालित होने वाले कैफे हुक्का पिलाने के लिए बदनाम हैं। कैफे का लाइसेंस लेकर उसकी आड़ में युवाओं को हुक्का परोसा जाता है। प्रेमनगर के डीडीपुरम और राजेंद्र नगर में यह काम धड़ल्ले से होता है लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण इस पर लगाम नहीं लग पाती है। इस कारण इन इलाकों में अपराध भी होते हैं। 

ये भी पढ़ें- अब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

इस साल मार्च में राजेंद्र नगर के एक कैफे में युवक को गोली मार दी गई थी। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो कैफे सील कर दिया गया था लेकिन अब फिर तमाम कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। प्रेमनगर क्षेत्र में हुक्का बार से कैफे वाले लाखों रुपये छाप रहे हैं। अक्सर इन कैफे पर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed