फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man dead body found hanging from a tree in Bareilly

'मैं सत्य खोज रहा था...': पेड़ से लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव, सुसाइड नोट छोड़ा, फिर भी कई सवाल अनसुलझे

Fri, 02 Feb 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 11:13 AM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में युवक की मौत के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद भी कई सवाल अनसुलझे हैं। युवक का शव पेड़ पर निर्वस्त्र हालत में लटका मिला था। उसके पैर भी जमीन से लगे हुए थे। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man dead body found hanging from a tree in Bareilly
लक्ष्मण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में छात्र का नग्न शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर लटका मिला। वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मौके से सुसाइड नोट बरामद होने के बाद भी मौके के हालात और बेटे से हुई बात के आधार पर पिता ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, शाम को पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग (लटकने) की पुष्टि हो गई। इस बीच कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं, जिनके जवाब पुलिस को तलाशने हैं।

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव परेवा कुर्मियान निवासी चंद्रपाल का पुत्र लक्ष्मण (25) स्नातक के बाद दिल्ली के करोलबाग में रहकर नामी कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार को दिन में चंद्रपाल की कई बार बेटे से बात हुई। उसने घर आने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


रातभर वह बेटे का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह परिजन दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें गांव के बाहर खेत में पेड़ पर बेटे का निर्वस्त्र शव लटके होने की सूचना मिली। पिता ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि कोई निर्वस्त्र होकर आत्महत्या क्यों करेगा। उसके पैर भी जमीन से लगे हुए थे। वहीं, मां चंद्रकली बार-बार बेसुध हो जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा- भगवान की शरण में जा रहा हूं
लक्ष्मण के कपड़े दूर रखे थे। मोबाइल फोन भी पानी में पड़ा था। उसके पास एक कॉपी मिली जिसमें सुसाइड नोट लिखा था। भाई-बहनों, माता-पिता व दोस्तों, मैं तुमको प्रणाम करता हूं। आपने मेरा साथ दिया। मैं सत्य खोज रहा था जो आज मुझे मिला। मैं भगवान की शरण में जाना चाहता हूं, मुझे माफ करना।

डिस्प्ले पर आए कमेंट से विचलित था
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मण जिस कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था, वहां डिस्प्ले पर उसके बारे में एक खराब कमेंट आ गया। कमेंट इतना भद्दा था कि साथियों के बीच वह शर्मसार हो गया। सूत्र बताते हैं कि छात्र ने आत्महत्या का निर्णय भी इसी वजह से लिया।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लक्ष्मण की मौत आत्महत्या का ही मामला है। सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमॉर्टम में स्थिति साफ हो चुकी है। आत्महत्या किन परिस्थितियों में की, परिवार चाहेगा तो पुलिस उन बिंदुंओं पर जांच कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed