फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man commits suicide due to domestic dispute

Bareilly News: गृह क्लेश में युवक ने की खुदकुशी

Mon, 17 Jun 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide due to domestic dispute
बहेड़ी। मृतक सुधीर उर्फ मोनू की फाइल फोटो
बहेड़ी। नगर के एक मोहल्ला में रेलवे लाइन किनारे की बस्ती स्थित एक मकान में गृह क्लेश से तंग एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद रोते-बिलखते पत्नी ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विशंभर दयाल के छोटे बेटे सुधीर उर्फ मोनू का अपनी पत्नी से क्लेश चल रहा था। उसकी पत्नी वट अमावस्या से पहले रूद्रपुर में अपने माता-पिता के साथ चली गई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर छत पर सोने चले गए। मोनू की मां कमरे में सो गयीं।
विज्ञापन

रात में किसी समय कमरे में मोनू फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह घर के लोग छत से उतरे तो मोनू को नीचे न पाकर उसके कमरे की तरफ गये। कमरे का दरवाजा और खिड़कियों को बंद देखकर उन्हें कुछ आशंका हुई तो खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि मोनू का शरीर फंदे से लटक रहा था। उसे नीचे उतारकर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हादसे की जानकारी रिश्तेदारों के साथ साथ मोनू की ससुराल वालों को भी दी। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी रोते बिलखते ससुराल पहुंची। मोनू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed