फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man attacked with knife on neck, condition critical

Bareilly News: युवक की गर्दन पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

Mon, 08 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife on neck, condition critical
शीशगढ़। बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव लालू नगला में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी माजिद समेत उसके तीन भाइयो के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल युवक अहमद अली के चचेरे भाई नसीम ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार को परिवार में तहेरे भाई के बेटे की शादी समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी, जिसमें अहमद अली और पड़ोसी युवक माजिद में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद लोगों ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। अगले दिन गांव लालू नगला में बरात जाने की तैयारी को लेकर रविवार दोपहर में अहमद अली हेयर सैलून पर आया था। वहीं, पर माजिद ने अपने भाइयों जाबिर, जाकिर, नावेज की मदद से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे सैलून से बाहर निकालकर उसे गले में चाकू घोप दिया। वारदात के बाद चारों भाग गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक युवक के हाथ में तमंचा और दूसरे युवक के हाथ में चाकू था। सूचना पर पहुंचे बंजरिया चौकी प्रभारी राकेश कुमार व उनकी टीम ने घायल को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भेजा है, जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैl थाना इंचार्ज सुनील सिंह का कहना है कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed