{"_id":"67e31b9e0d23392a6d00a981","slug":"you-can-enjoy-a-cup-of-tea-and-delicious-food-at-the-rail-cafe-bareilly-news-c-4-lko1064-606302-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेल कैफे पर ले सकेंगे चाय की चुस्की और स्वादिष्ट भोजन का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेल कैफे पर ले सकेंगे चाय की चुस्की और स्वादिष्ट भोजन का आनंद
विज्ञापन
बरेली। एनआर के ए प्लस श्रेणी के बरेली जंक्शन पर रेल कैफे बनेगा। यहां चाय की चुस्की के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद यात्री ले सकेंगे। इसको लेकर मुरादाबाद की जय बद्री इंटरप्राइजेज फर्म को 10 साल का टेंडर दिया गया है। तीन माह में फर्म रेल कैफे का काम पूरा कर इसका संचालन शुरू कर देगी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इज्जतनगर मंडल (एनईआर) के बाद जंक्शन पर बनने वाला यह दूसरा रेल कैफे शुरू होने जा रहा है।
जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कैफे खोला जाएगा। टेंडर लेने वाली फर्म को रेल कोच मुहैया कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बाद कोच की कैफे के मुताबिक फर्म डेंटिंग पेंटिंग कराने के साथ अन्य काम शुरू होंगे। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में कैफे के लिए खड़े होने वाले कोच की पटरी आदि की सुविधा भी की जानी है। यह कैफे एक कोच का रहेगा, जहां खाने के साथ नाश्ता आदि सभी तरह की सुविधा होगी।
- वेज और नॉनवेज खाने का भी आनंद
अधिकतर यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वादिष्ट भोजन नहीं मिल पाता है। इसके लिए रेल कैफे को खोला जा रहा है। यहां वेटिंग रूम में बैठने वाले यात्री भोजन कर सकेंगे। वहीं ट्रेनों में यात्रा के दौरान दूसरे जिलों से जंक्शन से होकर गुजरने वाले यात्री ट्रेन में बैठे-बैठे भोजन को बुक कर सकेंगे। इसको लेकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट भी रेल कैफे को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- 12 लाख सालाना वसूल करेगा रेलवे
कैफे का टेंडर लेने वाली फर्म का प्रतिमाह का किराया एक लाख रुपये होगा। अधिकारियों के मुताबिक इसका सालाना किराया करीब 12 लाख रुपये है। संवाद
--
जंक्शन पर एक कोच का रेल कैफे बनेगा। इसको लेकर मुरादाबाद की निजी फर्म को टेंडर दिया गया है। तीन माह में फर्म को काम पूरा कर इसका संचालन शुरू करना होगा। - सैयद इमरान चिश्ती, सीएमआई, बरेली जंक्शन