{"_id":"58cd8a544f1c1b957d32aa97","slug":"yogi-adityanath-cm-becomes-bjp-after-becoming-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर झूमे भाजपाई
बरेली।
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath CM becomes BJP after becoming CM
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की खबर से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा की जिला और महानगर इकाई के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की घोषणा होते ही भारत सेवा ट्रस्ट पर आतिशबाजी और पटाखों के साथ ढोल नगाड़ों पर नृत्य किया।
योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ता भारत सेवा ट्रस्ट पर इकट्ठे हुए। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गगवार की मौजूदगी उत्साहित भाजपा कार्यर्क्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी और पटाखे छुड़ाने के बाद ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में नए युग का सूत्रपात हो गया है। अब जनता को भ्रष्टाचार, शोषण और अत्याचार से निजात मिलेगी। प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ यूपी के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे। कार्यक्रम में गुलशन आनंद, अंकित शुक्ला, पवन शर्मा, प्रदीप पुष्कर, उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, मोहित कपूर, चंद्रपाल गुप्ता समेत तमाम भाजपाई शामिल थे। भाजपा किसान मोर्चा ने मोहल्ला कुंवरपुर में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में पुष्पेंदू शर्मा, आदेश सैनी, अमित मिश्रा, शंकर स्वरूप सक्सेना, अतुल सक्सेना, राजीव रस्तोगी, डा. प्रमोद सक्सेना, प्रशांत कातिब, पूनम सक्सेना आदि शामिल थे। शिवसेना नेता ओम प्रकाश आर्य ने भी योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर खुशी जताई। मौर्य विकास संस्था के जिलाध्यक्ष रमेश मौर्य और सुभाष मौर्य आदि ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने पर खुशी जताई।