फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shrimad Bhagwat read for 28 hours, five minutes and three seconds without stopping

यतीश ने बनाया कीर्तिमान, बिना रुके 28 घंटे पांच मिनट और तीन सेकेंड तक पढ़ी श्रीमद्भागवत गीता

Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat read for 28 hours, five minutes and three seconds without stopping
यतीश को सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बिना रुके 28 घंटे पांच मिनट और तीन सेकेंड तक लगातार श्रीमद्भागवत पुराण का वाचन कर गोला निवासी यतीश चंद्र शुक्ला ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले कानपुर निवासी अलाउद्दीन के नाम 27 घंटे दो मिनट तक श्रीमद्भागवत पुराण पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। जबकि इससे पहले यतीश के ही नाम 26 घंटे वाचन का रिकॉर्ड था।

विज्ञापन


यतीश चंद्र शुक्ला के नाम पहले से ही चार वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इसमें 148 घंटे तक लेक्चर, 123 व 124 घंटे तक स्वर वाचन, 106 घंटे तक भाषण सहित 26 घंटे का बिना ब्रेक लिए पढ़ने का रिकार्ड शामिल है।
विज्ञापन


 बता दें कि कानपुर निवासी अलाउद्दीन ने 27 घंटे दो मिनट तक लगातार पढ़कर ब्रेक लिया था, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए यतीश ने शनिवार सुबह श्रीमद्भागवत पुराण पढ़ने की शुरुआत की और बिना किसी प्रकार का ब्रेक लिए 28 घंटे 05 मिनट और 03 सेकंड तक श्रीमद्भागवत पुराण पढ़कर नया रिकॉर्ड बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड निर्णायक आलोक कुमार की निगरानी में आवास विकास कॉलोनी में स्थित डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर इस रिकॉर्ड का गवाह बना। निर्णायक ने यतीश शुक्ला की प्रशंसा की। यतीश की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, डॉ. वीबी धुरिया, आचार्य संजय मिश्र, वाईडी कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed