फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   written examination for police recruitment was held under strict surveillance at 13 centers in Bareilly

UP Police Bharti: बरेली में 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा, 3295 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 02 Nov 2025 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा रविवार को बरेली जिले के 13 केंद्रों पर संपन्न हुई। लिखित परीक्षा में छह हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 2705 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 

विज्ञापन
written examination for police recruitment was held under strict surveillance at 13 centers in Bareilly
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा रविवार को बरेली जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। हालांकि, इस परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 6000 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केवल 2705 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 

विज्ञापन


परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी 13 केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी से गुजरना पड़ा। प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आंखों की रेटिना स्कैनिंग, एडमिट कार्ड का बारीकी से मिलान और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। पूरे केंद्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया, जिससे हर अभ्यर्थी की गतिविधि पर सतत नजर रखी गई।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर 
बरेली कॉलेज समेत अन्य केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के संबंध में मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों को कठिन और समय लेने वाला बताया। वहीं, हिंदी और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे। कुछ अभ्यर्थियों ने इस बात का उल्लेख किया कि आज के पेपर में करंट अफेयर्स के प्रश्न अधिकतम पिछले एक साल के थे, जबकि शनिवार को हुई परीक्षा में कुछ प्रश्न वर्ष 2022 से भी पूछे गए थे, जिससे कल के अभ्यर्थियों को थोड़ी मुश्किल हुई थी। परीक्षार्थियों के अनुसार, इन पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी है और फाइनल मेरिट में चयन के लिए जीके और गणित खंड में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed