फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   worship to lord shiva according to zodiac signs in Sawan

Sawan 2023: सावन में भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, राशियों के अनुसार करें पूजा और अभिषेक

Tue, 04 Jul 2023 08:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

सावन का पवित्र माह मंगलवार से शुरू हो गया है। सावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन में राशि के अनुसार भगवान का पूजन और अभिषेक करना चाहिए, जिससे भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है। 

विज्ञापन
worship to lord shiva according to zodiac signs in Sawan
Sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना सावन मंगलवार से आरंभ हो गया है। पवित्र माह सावन में भगवान शिव के पूजन का अपना अलग महत्व है। इस माह में राशियों के अनुसार भगवान भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक करना अधिक लाभदायक माना जाता है। बरेली के ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए सभी 12 राशियों के जातकों को अलग-अलग विधि बताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sawan 2023: यूपी की 'छोटी काशी'... जहां स्थापित है अद्भुत शिवलिंग; सावन में उमड़ता है आस्था का सैलाब
विज्ञापन

 

मेष: शिव लिंग पर शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

वृष: यदि दूध और दही से अभिषेक करते हैं तो उन्हें शिवजी की कृपा सुखी जीवन और अच्छे स्वस्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिथुन: शिवलिंग पर शुद्ध जल में लाल फूल और बेल पत्र मिला कर अभिषेक करें।

कर्क: यदि कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं और मक्खन का भोग लगाते हैं तो शिव जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन

सिंह: शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। गुड़ का भोग अवश्य लगाएं। श्रावण मास में ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

कन्या: गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना लाभकारी होता है।

तुला: इस राशि के लोगों को दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करना चहिए।

वृश्चिक: शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ फलदायी होता है। इससे संपूर्ण मनोरथ पूर्ण होंगे।
विज्ञापन

धनु: शिवलिंग के अभिषेक के लिए घी का प्रयोग करें। साथ ही भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।

मकर: शिवलिंग पर तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। ऐसा करने से सकारात्मक बदलाव होगा।

कुंभ: दही और कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

मीन: भगवन शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने का रस और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान को बादाम, बेलपत्र और पीले फूल जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed