फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Working women hostel to be built in Rohilkhand University

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बनेगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल

Sat, 11 Oct 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Working women hostel to be built in Rohilkhand University
बरेली। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही एक वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। यह पहल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के तहत की जा रही है, जिसके लिए आयोग अनुदान भी प्रदान करेगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को वर्किंग वूमेन हॉस्टल (जिसे शक्ति निवास भी कहा जाएगा) बनाने का निर्देश दिया था। यह कदम मुख्य रूप से उन ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए उठाया गया है जो बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों की तलाश में मेट्रो या टायर-वन शहरों में आती हैं और जिन्हें सुविधाजनक और सुरक्षित आवास की आवश्यकता होती है। वहीं यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों पर शुरू की गई है। यदि विश्वविद्यालय हॉस्टल के लिए उपयुक्त स्थान (जमीन) उपलब्ध कराता है, तो इसके निर्माण और प्रबंधन का पूरा खर्च मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed