फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers got work for only 14 days in a year

Bareilly News: श्रमिकों को एक साल में सिर्फ 14 दिन मिला काम

Sat, 05 Apr 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Workers got work for only 14 days in a year
बरेली। जिले में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को 365 दिनों में महज 14 दिन का ही काम मिल पा रहा है। ऐसे में वह अपनी मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में श्रमिकों ने काम की तलाश में दूसरे जनपदों में जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 2,76,432 जॉब कार्ड धारक है। इन कार्ड धारकों के लिए मनरेगा के तहत गांव में विभाग ने काम देना शुरू किया, लेकिन यहां पर विभाग केवल कोरम पूरा करता ही दिखाई दिया। वित्तीय वर्ष 2024 की बात करें तो 2,76,432 जॉब कार्ड धारक को 39,49,815 दिन का काम दिया गया। औसतन देखा तो जाए तो प्रत्येक श्रमिक को पूरे साल में महज 14 दिन के हिसाब से ही काम मिल सका है। जिसकी वजह से श्रमिकों की मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में श्रमिकों ने दूसरे जनपदों और राज्यों का रुख करना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष की बात करें तो 17,283 श्रमिक जनपद छोड़कर चले गए हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। संवाद
विज्ञापन

---------
शासन के निर्देशों का भी नहीं हो रहा पालन
- मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को लेकर शासन की ओर से निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक श्रमिक को जिले में कम से कम 100 दिन का काम दिया जाए, लेकिन जिले में शासन के मानक की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से श्रमिकों का मनरेगा से मोह भंग होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये है ब्लॉक बार स्थिति

ब्लॉक जॉब कार्ड धारक प्रत्येक श्रमिक को औसतन मिला काम
-आलमपुर जाफराबाद 21063 11



-बहेड़ी 18805 13

-भदपुरा 20136 14

-भोजीपुरा 16965 14



-भुता 25734 15



-बिथरी चैनपुर 15813 13

-दमखोदा 19414 14

-फरीदपुर 16047 13



-फतेहगंज पश्चिमी 15178 14



-क्यारा 7159 9

-मझगवां 18925 11

-मीरगंज 15518 12



-नवाबगंज 35869 19



-रामनगर 12105 13

-शेरगढ़ 17701 17

-------
वर्जन--

मांग के अनुरूप श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय में मांग में कमी देखी गई थी। हालांकि शासन की ओर से जो मानव दिवस का लक्ष्य दिया था। वह पूरा कर लिया गया है। - मोहम्मद हसीब अंसारी, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed