फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work to divert drain water started to prevent waterlogging in Anupam Nagar

Bareilly News: अनुपम नगर में जलभराव रोकने के लिए नाले के पानी को डायवर्ट करने का काम शुरू

Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Work to divert drain water started to prevent waterlogging in Anupam Nagar
बरेली। अनुपम नगर व पटेल विहार के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। अनुपम नगर में नाले के पानी को डायवर्ट करने के लिए दो पुलियों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, सोमवार से पटेल विहार में भी जलभराव की समस्या के अस्थायी समाधान का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन दोनों क्षेत्रों की समस्याओं को अमर उजाला ने अभियान चलाकर उठाया है। सुभाषनगर के अनुपम नगर से बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री का पुराना नाला बदायूं रोड के नाले तक जाता था। चार-पांच साल पहले कुछ लोगों ने नाले के आगे दीवार खड़ी करके उसे बंद कर दिया। इसके बाद नाले पर लिंटर डाल दिया। देखते ही देखते मकान बनते चले गए। इससे अनुपम नगर के पानी की निकासी बंद हो गई। जलभराव होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया था। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो शनिवार को आलाधिकारियों के आदेश पर दोपहर 12:30 बजे मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी अनुपम नगर में निरीक्षण के लिए पहुंचे और जलनिकासी के लिए वैकल्पिक नालियों का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

बंद नाले को नगर निगम के नाले में किया जाएगा डायवर्ट

निर्माण विभाग के जेई विकास साहू ने बताया कि अनुपम नगर में रमेश रस्तोगी के मकान के पास एक पुलिया बनेगी। इस पुलिया के नीचे एक पुरानी पुलिया पहले से बनी हुई है, मगर उसके क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी सड़क पर निकल रहा है। ऐसे में पुलियों को तोड़कर नाले का निर्माण कराकर पुलिया को दोबारा बनाया जाएगा। वहीं, दूसरी पुलिया केशव पंडित के मकान के पास बनेगी। यहां नाले का निर्माण कर बंद नाले के पानी को नगर निगम के नाले में डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल विहार में बरसात के बाद बनेगी सड़क
पटेल विहार में पानी की टंकी के पास से राजीव कॉलोनी गली नंबर 16 तक जलभराव की समस्या का भी सोमवार से निस्तारण शुरू हो जाएगा। इसमें शुरुआत में नगर निगम भराव डालेगा। इससे क्षेत्रवासियों को अस्थायी तौर पर आवागमन में सहूलियत मिल जाएगी। बरसात के बाद यहां भी सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं, पटेल विहार के चोक नालों की निकासी कहां से की जाएगी? अभियंता इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। संवाद



अनुपम नगर में निरीक्षण कर काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही क्षेत्रवासियों की समस्या दूर हो जाएगी। पटेल विहार के लोगों की समस्या का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed