फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women who came out on morning walk were trampled by a dumper, two died

मार्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

Sat, 28 May 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women who came out on morning walk were trampled by a dumper, two died
बीसलपुर। भिंड-लिपुलेख हाईवे पर गांव परसिया के पास शुक्रवार तड़के टहलने निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी मंगलेश उर्फ मुनेंद्र भारती ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवती (44) शुक्रवार सुबह 4.30 बजे मोहल्ले की ही निर्मला देवी (42) पत्नी धर्मपाल गंगवार और मुन्नी देवी (43) पत्नी दीनानाथ गंगवार के साथ बीसलपुर रोड पर टहलने गई थी।
विज्ञापन

गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल के पास पीलीभीत की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को रौंद दिया। निर्मला और मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूरी पर टहल रहे गांव के अंगनलाल ने फोन पर सूचना दी तो सीएचसी से एंबुलेंस आई। सोमवती को गंभीर हालत में बीसलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

अब उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मौके से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने महिलाओं को रौंदा है। चालक डंपर लेकर भाग गया है। अभी पकड़ा नहीं गया है। परिजन तहरीर देंगे तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed