{"_id":"67463fa13917bcd65e091d38","slug":"women-who-came-out-in-the-evening-were-molested-and-attacked-by-the-mob-when-they-protested-bareilly-news-c-4-lko1064-529784-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिलाओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपियों ने किया हमला, दो भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिलाओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपियों ने किया हमला, दो भाई गंभीर घायल
Wed, 27 Nov 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:07 AM IST
सार
बरेली के मीरगंज में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने महिलाओं से छेड़खानी की। इसका वहां से गुजर रहे दो भाइयों ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों की भीड़ ने किया हमला
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सिंधौली रोड पर मंगलवार शाम को टहलने निकलीं महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। वहां से गुजर रहे डेयरी संचालक और उनके भाई ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों के पक्ष की भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जाम गांव निवासी मनोज ने बताया कि रात नौ बजे वह अपनी डेयरी बंद कर कस्बे से अपने भाई प्रमोद के साथ गांव जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सिंधौली चौराहे पर रहीस कुरैशी वहां टहल रहीं महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी कर रहा था। इससे महिलाएं असहज दिखीं। मानवता के नाते मनोज और प्रमोद ने रहीस का विरोध किया तो रहीस ने उन पर हमला कर दिया। कॉल कर अन्य लोगों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
दोनों युवक गंभीर घायल
कुछ ही देर में अयान कुरैशी, कयूम कुरैशी, समीर कुरैशी व चालीस अन्य लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस ने भीड़ के बीच से निकालकर उनको अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर डेयरी संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन