फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women defrauded under the pretext of securing loans for them.

Bareilly News: लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी

Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Women defrauded under the pretext of securing loans for them.
हकीकत एवं हर्ष के साथ निकल गया जश्ने ईद उल मिलाद नबी का जुलूस। फतेहगंज पूर्वी से फोटो
फतेहगंज पूर्वी। एलएसटी फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर रामगंगा कटरी के गांव जरौल में महिलाओं से ठगी की गई। आरोपी ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाकर लाभ का वादा किया। महिलाओं ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव की बृजबाला, आरती, शारदा, सुलेखा देवी, रेनू, गुड्डी, सहौर समेत 15-20 महिलाओं के परिजन ने पुलिस को बताया कि सलीम नाम के युवक ने खुद को एलएसटी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोप है कि उसने गांव की महिलाओं को 40-40 हजार रुपये का लोन दिलाने का वादा किया। उसने दावा किया कि आसपास के कई गांवों में उसके बनाए एसएचजी सफलतापूर्वक लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

झांसे में आकर 12 से अधिक महिलाओं ने उन्होंने लोन की फाइल और आईडी बनवाने के लिए चार-चार हजार रुपये दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी गांव से चला गया। कई दिन बाद भी नहीं लौटा तो महिलाओं के परिजन को संदेह हुआ। उन्होंने आरोपी के फोन पर संपर्क किया लेकिन वह जल्द आने का बहाना बनाता रहा। इससे परेशान होकर महिलाओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं के परिजन की ओर से ठगी के संबंध में तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed