फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman shopkeeper cheated in the name of insurance policy

Bareilly News: बीमा पॉलिसी के नाम पर महिला दुकानदार से धोखाधड़ी

Sat, 09 May 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman shopkeeper cheated in the name of insurance policy
महिला दुकानदार ने बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनी शर्मा ने इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि वह डूडा कॉलोनी में परचून की दुकान चलाती हैं। बादशाह नगर निवासी कमल कांत के कहने पर उसने दो बीमा पॉलिसी ली थी। पहली पॉलिसी दो नवंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें रोज साठ रुपये जमा करने होते थे। यह पॉलिसी तीस दिसंबर 2025 को पूरी हुई और इसकी कुल रकम 32360 रुपये थी। दूसरी पॉलिसी एक फरवरी 2024 को शुरू हुई और एक फरवरी 2026 को पूरी हुई। दोनों पॉलिसी की कुल रकम 55200 रुपये थी। कमलकांत ने दस सितंबर 2025 को सोनी शर्मा से दोनों पॉलिसी की किताबें यह कहकर ले ली थीं कि वह पूरी रकम दिला देगा। जब पॉलिसी की मियाद पूरी होने पर सोनी शर्मा ने रकम मांगी तो कमल कांत छह-सात महीने तक टालमटोल करता रहा। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed