{"_id":"625db8c887ab3666b16981b0","slug":"woman-s-chain-looted-in-premnagar-and-cantt-bareilly-news-bly4819411182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर और कैंट में महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर और कैंट में महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर और कैंट इलाके में रविवार को दो महिलाओं की चेन लूट ली गई। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर में लूट की घटना सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास हुई। वहां रहने वाली बीना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पैदल चौराहे से इज्जतनगर की ओर जा रही थीं। अचानक पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उनकी चेन लूटकर भाग निकले।
बीना ने शोर मचाया तो कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। इस मामले में थाना प्रेमनगर में एसपी सिटी रवींद्र कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूट की दूसरी घटना लाल फाटक से आगे रामेश्वरधाम कॉलोनी के सामने हुई। कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग सावित्री देवी रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद घर के सामने सड़क किनारे टहल रही थीं। अचानक पीछे से आया एक बदमाश उनकी चेन खींचकर भाग निकला। घटना की सूचना पर कैंट पुलिस ने मौका मुआयना किया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही थानों की पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकालवाई जा रही है।