फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman injured in road accident dies during treatment

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Nov 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment
नवाबगंज। स्कूटी से बरेली जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुईं रिछोला किफायतुल्ला गांव निवासी नशरीन (31) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भांजे हसीम का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिछोला किफायतुल्ला गांव के हसीम अपनी मामी नशरीन के साथ स्कूटी से बरेली जा रहे थे। स्कूटी हसीम चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। पीछे बैठीं आसमीन ने हेलमेट नहीं लगाया था। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ के पास ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

स्कूटी ट्रक के पहिये के नीचे आने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शनिवार को नशरीन की मौत हो गई। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टेंपो की टक्कर से नौ साल का बच्चा घायल
मीरगंज। टेंपो की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। उसके पिता ने लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना क्षेत्र के गांव गहवरा निवासी संजय ने बताया कि वह रुद्रपुर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। 25 अक्तूबर को काम पर जाते समय वह नल नगरिया तिराहे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान मीरगंज की ओर से आए टेंपो ने नौ वर्षीय बेटे सिंघम को चपेट में ले लिया। टक्कर से उसका पैर टूट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed