फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman injured after coming into contact with high-tension line.

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला घायल

Wed, 08 Jul 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after coming into contact with high-tension line.
फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला मुस्तफगंज में मंगलवार दोपहर छत पर गई महिला 11,000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई। मोहल्ले वालों का आरोप है कि घरों के ऊपर से गुजर रही इस लाइन को हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मीरजहां मंगलवार दोपहर 1:00 बजे छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर 11,000 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से गिर गईं। उनके हाथ की अंगुलियों और सीने में घाव हो गए। बच्चों का शोर सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया कि यह हाईटेंशन लाइन कई घरों की छत से गुजर रही है। करंट लगने से गिरने पर हादसे होते रहते हैं। छह साल पहले मीरजहां के पति जलालुद्दीन की भी इसकी लाइन से करंट लगने पर मौत हो गई थी। उस दौरान इसी घर का लिंटर डाला जा रहा था। आरोप है कि हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों से जांच कराई गई थी, तो पड़ोस के लोगों ने बताया कि कूलर में करंट आने से महिला चोटिल हुई है। महिला के पति की मौत के बाद एंगल लगाकर लाइन को ऊंचा किया गया था। वहां पर घनी आबादी होने के कारण लाइन शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। तारों को ऊंचा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed