{"_id":"6557c4a58adf2de5a30a136a","slug":"woman-gives-birth-to-dead-newborn-after-being-beaten-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-1601-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिटाई के बाद महिला ने दिया मृत नवजात को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिटाई के बाद महिला ने दिया मृत नवजात को जन्म
Sat, 18 Nov 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव बीवनी निवासी सात माह की गर्भवती महिला से मारपीट की गई। महिला ने जिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गोमती ने तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर्र, 2023 को वह अपनी सास कृष्णावती के साथ गांव के राकेश कश्यप के यहां से दावत खाकर रात करीब 9 बजे लौट रही थीं। रास्ते में मिले उनके ससुर रूपचंद ने उनकी सास कृष्णावती से कहा कि राकेश कश्यप ने गरीब होते हुए भी सभी को दावत खिलाई है। यह बात वहां मौजूद नरोत्तम और उसके भाई लीलाधर, नन्हे व उसकी मां को बुरी लग गई। वह लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सात माह की गर्भवती गोमती देवी, उसकी सास कृष्णावती को लात-घूसों से पीटा। बचाने आए उसके जेठ होरीलाल और ससुर रूपचंद को भी पथराव कर घायल कर दिया।
घायलों को पुलिस ने सीएचसी मझगवां भेज दिया। यहां से गोमती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गोमती देवी ने मृत शिशु को जन्म दिया। स्वस्थ होने के बाद गोमती रिपोर्ट दर्ज कराने थाना अलीगंज पहुंची, मगर उसे टरका दिया। इसके बाद वह एसएसपी से मिलीं। एसएसपी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद