{"_id":"61005d6d8ebc3ecf0d684805","slug":"woman-found-unconscious-at-the-junction-two-girls-were-suffering-from-hunger-bareilly-news-bly4544601158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर बेहोश मिली महिला, भूख से बेहाल थीं दो बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर बेहोश मिली महिला, भूख से बेहाल थीं दो बच्चियां
विज्ञापन
बेहोश पड़ी महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्चों को खाना खिलाया
विज्ञापन
बरेली। नींद की गोलियां खाने से जंक्शन पर महिला बेहोश हो गई। पास में उसकी दो मासूम बच्चियां भूख से व्याकुल होकर रो रही थीं। सूचना पर जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया, उसकी बच्चियों को खाना खिलाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
महिला सोमवार रात जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर बेहोश मिली थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसके पास बैठीं ढाई और एक साल की बच्चियां भूख से व्याकुल होकर रो रही थीं। टोकन पोर्टर की सूचना पर जीआरपी ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने अपना नाम परवीन, पति का नाम हाजी मोहम्मद यामीन बताया, लेकिन अपना पता नहीं बताया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि कोई नशीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी थी।
भूख से तड़प रही बच्चियों को खिलाया खाना
महिला को जिला अस्पताल भेजने के बाद जीआरपी और चाइल्ड लाइन की टीम की मेघा और अजीम ने ढाई साल की बच्ची को खाना खिलाया, जबकि एक साल की बच्ची को दूध पिलाया। इसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक शेर मोहम्मद ने दोनों बच्चे चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि महिला के पास कपड़ों का बैग था। होश में आने पर उसने बताया कि वह प्लेटफार्म पर भीख मांग कर गुजारा करती है। सोमवार रात उसने नींद की गोलियां खा लीं थीं।